landslide in rudraprayag: रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, घरों में दरारे पड़ने से बढ़ रही मुश्किलें 

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग(rudraprayag) में ग्राम पंचायत सारी के राजस्व ग्राम झालीमठ(jhalimath) के ठीक पीछे कावेरी गदेरे की ओर अचानक हुए भूस्खलन(landslide) से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

landslide in rudraprayag: रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, घरों में दरारे पड़ने से बढ़ रही मुश्किलें 
JJN News Adverties

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग(rudraprayag) में ग्राम पंचायत सारी के राजस्व ग्राम झालीमठ(jhalimath) के ठीक पीछे कावेरी गदेरे की ओर अचानक हुए भूस्खलन(landslide) से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर भागकर जान बचाई। ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक दो गोशाला और दो शौचालय भरभराकर मलबे के साथ कावेरी गदेरे में समा गए।

भूस्खलन से कई मकानों पर दरारें आ गई है। घटना से सहमे नौ परिवारों ने रिश्तेदारों और दो परिवारों ने प्राथमिक स्कूल में शरण ले रखी है। रविवार सुबह लगभग नौ बजे झालीमठ तोक में कावेरी गाड से लगी पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन शुरू हो गया। इस दौरान चारों तरफ धूल का गुबार उठने लगा।

जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक दो गोशाला व दो शौचालय भरभराकर मलबे के साथ सीधे कावेरी गदेरे में समा गए। साथ ही दो आवासीय मकानों पर जगह-जगह दरारें पड़ गई। भूस्खलन के असर से दोनों मकानों की बुनियाद पूरी तरह से हिल चुकी है। साथ ही आसपास के नौ और आवासीय मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। 
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties