उत्तराखंड में उफनते गदेरे ने ली महिला की जान, दर्दनाक मौत !!

रुद्रप्रयाग के ग्राम स्वारा में घास काटने गई 38 वर्षीय महिला विनीता देवी उफनते गदेरे में बह गईं।

उत्तराखंड में उफनते गदेरे ने ली महिला की जान, दर्दनाक मौत !!
JJN News Adverties

रुद्रप्रयाग से एक दर्दनाक खबर सामने आई है,जहां घास लेने गई एक महिला की गदेरे में बहने से मौत हो गई। बता दे, ग्राम स्वारा के नामी तोक में एक महिला घास काटने गई थी।बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह उफनते गदेरे के तेज बहाव में बह गई। वही घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया…जल पुलिस, SDRF और DDRF की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। साथ ही रेस्क्यू टीम ने गदेरे और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया।वही मृतका की पहचान 38 साल की विनीता देवी के रूप में हुई है, जो कोटी गांव की रहने वाली थीं।

लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के गदेरे और नाले उफान पर हैं…प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मौसम में नदी-नालों से दूर रहेंऔर पूरी सावधानी बरतें।फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल हैऔर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

JJN News Adverties