उची पहाड़ियो पर बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रो में कम से कम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेलसियस की कमी आने की संभावना है।
Weather Update: राज्य में मौसम(weather) समय समय पर करवट बदलता रहता है। एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। बता दे कि उची पहाड़ियो पर बर्फबारी(snowfall) की संभावना जताई जा रही है। वही मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्रो के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। पहाड़ी क्षेत्रो में कम से कम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेलसियस(4-6 degree celsius) की कमी आने की संभावना है। मौसम बदलने से राज्यभर में ठंड भी बढ़ सकती है। इसका एहसास तो होने भी लगा है।
मौसम विभाग(weather department) के अनुसार 6 नवंबर को गढ़वाल मंडल उत्तकराशी,चमोली और रूद्रप्रयाग(Garhwal Circle Utkarashi, Chamoli and Rudraprayag) जिले के 3500 मीटर और उससे ज्यादा उचाई वाले स्थानो में कही-कही बहुत हल्की बर्फबारी की संभावना है। वही कुमाऊँ में 7 नवंबर ये इसके आगे बढ़ने की संभावना है। राज्य में 7 नवंबर को उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,देहरादून और टिहरी(Uttarkashi, Chamoli, Rudraprayag, Dehradun and Tehri) के पहाड़ी इलाको में कही कही बहुत हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
वही 8 नवंबर को उत्तराखंड(uttarakhand) राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रो में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के बाकि जनपदो में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के 3500 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।