कार दुर्घटना में महिला की मौत, चार घायल; श्रीनगर के पास हुआ हादसा

श्रीनगर गढ़वाल में शादी से लौट रही इको कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

कार दुर्घटना में महिला की मौत,  चार घायल; श्रीनगर के पास हुआ हादसा
JJN News Adverties

श्रीनगर गढ़वाल के देहलचौड़ी रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी समारोह से लौट रहे पांच लोग उस वक्त हादसे का शिकार हो गए, जब उनकी इको कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बेलकंडी गांव के पास अरकनी बैंड से लगभग 800 मीटर आगे हुआ।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग कोट ब्लॉक के भेंटा गांव में शादी समारोह में शामिल होकर रुद्रप्रयाग जिले के रतूड़ा क्षेत्र की ओर लौट रहे थे। तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties