उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर जंगल की आग की छह घटनाएं, हेल्पलाइन नंबर जारी

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। रविवार को 24 घंटे के भीतर छह नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें साढ़े चार हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर जंगल की आग की छह घटनाएं, हेल्पलाइन नंबर जारी
JJN News Adverties

उत्तराखंड (Uttarakhand) में भीषण गर्मी के बीच जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। रविवार को 24 घंटे के भीतर छह नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें साढ़े चार हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। फायर सीजन में अब तक कुल 1098 घटनाओं में 1484 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने के कारण जंगलों में आग का खतरा बना हुआ है। 24 घंटे में उत्तरकाशी (Uttarkashi) वन प्रभाग में एक लैंसडौन (Lansdowne) वन प्रभाग में दो, केदारनाथ (Kedarnath) वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र में दो और सिविल सोयम में एक घटना हुई। वन कर्मी आग को बुझाने में जुटे हैं। वन विभाग का दावा है कि ज्यादातर क्षेत्रों में आग पर काबू पा लिया गया है।

इन नंबरों पर दें जंगल की आग की सूचना

18001804141, 01352744558 पर काल कर सकते हैं | साथ ही 938933748  8 व 7668304788 पर व्हाट्सएप(Whatsaap) के माध्यम से भी सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य आपदा कंट्रोल रूम (State Disaster Control Room) देहरादून को भी 9557444486 और हेल्पलाइन 112 पर भी आग की घटना की सूचना दे सकते हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties