राज्य में खेल महाकुंभ की शुरुआत चार अक्टूबर से की जाएगी। शुरुआती चरण में यह खेल न्याय पंचायत स्तर पर होंगे। इसके बाद विकासखंड स्तर,फिर जिला स्तर और अंत में राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
राज्य में खेल महाकुंभ (khel Mahakumbh) की शुरुआत चार अक्टूबर से की जाएगी। यह खेल दिसंबर तक चलेंगे। शुरुआती चरण में यह खेल न्याय पंचायत स्तर पर होंगे। इसके बाद विकासखंड स्तर फिर जिला स्तर और अंत में राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
इन खेलों में 14 वर्ष से लेकर 23 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) समेत प्रदेश के सभी विद्यालयों के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय रिकार्ड (National Record) को तोड़ने वाले खिलाड़ियों को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या (Sports and Youth Welfare Minister Rekha Arya) ने खेल निदेशालय में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ खेल महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में वर्चुअल बैठक की।