निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने मसूरी में जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया है। मसूरी में पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई हैं।
निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी (Meera Saklani) ने मसूरी में जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया है। मसूरी (Mussoorie) में पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई हैं। मीरा सकलानी ने निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता को 315 मतों हराया। इसके साथ ही मसूरी में दस साल बाद भाजपा (BJP) की वापसी हुई है। भाजपा प्रत्याशी की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता उत्साहित हो गए।
बता दें मीरा सकलानी मूल रूप से ग्राम हवेली, विकासखंड जौनपुर, टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) की निवासी हैं। उन्होंने 1989 में जौनपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था। साल 1993 में समाजसेवी संस्था गढ़वाल विकास केंद्र की मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया। इसके बाद उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई हैं।