वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं..
UTTARAKHAND POLITICAL NEWS; कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है बीते दिन वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश अग्रवाल ने जब कॉंग्रेस से इस्तीफा दिया तभी से उनके भाजपा मे शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे । और ये कयास एक दम सही साबित हुए । जिसके चलते आज वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश अग्रवाल(Dinesh Aggarwal) भाजपा में शामिल हो गए हैं। जहां लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी मैदान में कांग्रेस(Congress) के बड़े नेता धीरे-धीरे भाजपा(B J P) के आगे अपने हथियार डालते नजर आ रहे हैं।ऐसे मे अब ये उत्तराखंड की कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी आज देहरादून बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट(MP Mahendra Bhatt), पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत(Former Chief Minister Trivendra Singh Rawat), पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक(Former Chief Minister Ramesh Pokhriyal Nishank), राज्यसभा सांसद नरेश बंसल(Rajya Sabha MP Naresh Bansal) और विधायक विनोद चमोली(MLA Vinod Chamoli) की उपस्थिति में दिनेश अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।