पद्मश्री से सम्मानित 129 वर्षीय योग गुरु शिवानंद का निधन, अक्षय कुमार भी हुए थे बाब फुर्ती के कायल

पद्मश्री से सम्मानित 129 वर्षीय याेगाचार्य स्वामी शिवानंद का शनिवार को निधन हो गया। उन्हें बीते 30 अप्रैल को सांस लेने में हुई दिक्कत के कारण बीएचयू के सर सुंदर लाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

पद्मश्री से सम्मानित 129 वर्षीय योग गुरु शिवानंद का निधन, अक्षय कुमार भी हुए थे बाब फुर्ती के कायल
JJN News Adverties

पद्मश्री (Padmashree) से सम्मानित 129 वर्षीय याेगाचार्य स्वामी शिवानंद का शनिवार को निधन हो गया। उन्हें बीते 30 अप्रैल को सांस लेने में हुई दिक्कत के कारण बीएचयू के सर सुंदर लाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान रात रात 8:50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली | 

वर्ष 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (President Ram Nath Kovind) ने काशी के इस योग गुरु को पद्मश्री से सम्मानित किया था। चार दिन पूर्व तक 129 वर्ष की अवस्था में भी स्वामी शिवानंद का स्वास्थ्य और चुस्ती-फुर्ती देख हर कोई उनका कायल था। वह दुर्गाकुंड के कबीरनगर स्थित आश्रम में रहते थे | उनके शिष्य देश-विदेश में फैले हुए हैं। उनका जन्म बांग्लादेश के जिला श्रीहटा महकमा हरीगंज में पड़ने वाले सुप्रसिद्ध ठाकुरवादी घराने के ब्राह्मण भिक्षुक गोस्वामी परिवार में हुआ था | इनके पिता का नाम पं.श्रीनाथ गोस्वामी व माता का नाम भगवती देवी था।

JJN News Adverties
JJN News Adverties