महाकुंभ पहुंची जापान की राजेश्वरी मां, योग ध्वनि चिकित्सा से करती हैं उपचार मिल चुकी है महामंडेश्वर की उपाधि

आस्था और धर्म से जोड़ने वाला महापर्व महाकुंभ देशों की विद्याओं के मिलन का भी पर्व है। इस बार यहां भारतीय योग-ध्यान और जापान की ध्वनि चिकित्सा के फ्यूजन यानी संयोजन से आध्यात्मिक और मानसिक हीलिंग होगी।

 महाकुंभ पहुंची जापान की राजेश्वरी मां, योग ध्वनि चिकित्सा से करती हैं उपचार मिल चुकी है महामंडेश्वर की उपाधि
JJN News Adverties

आस्था और धर्म से जोड़ने वाला महापर्व महाकुंभ (Mahakumbh) देशों की विद्याओं के मिलन का भी पर्व है। इस बार यहां भारतीय योग-ध्यान और जापान की ध्वनि चिकित्सा के फ्यूजन यानी संयोजन से आध्यात्मिक और मानसिक हीलिंग होगी। निर्मोही अखाड़ा (Nirmohi Akhara) की महामंडलेश्वर महंत राजेश्वरी मां भारत और जापान के बीच अध्यात्म और चिकित्सा का सशक्त सेतु बन रही हैं।

जापान (Japan) में ध्वनि और ऊर्जा चिकित्सा (Energy Therapy) की विशेषज्ञ राजेश्वरी मां सनातन की दीक्षा के बाद अब भारतीय ध्यान-योग और जापान की हीलिंग पद्धतियों के संयोजन से लोगों का उपचार कर रही हैं। वर्ष 2016 में सनातन धर्म की दीक्षा लेने के बाद राजेश्वरी को 2019 के कुंभ में महामंडलेश्वर (Mahamandaleshwar) की उपाधि मिली। वह पिछले 30 वर्षों से व्यक्तिगत और आध्यात्मिक परिवर्तन को प्रोत्साहित कर रही हैं।
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties