केदारनाथ में शुरू हुआ Snowfall, दून समेत कई ज‍िलों में बार‍िश से बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। सुबह से धूप खिली रहने के बाद शाम को बादल मंडराने लगे और देर रात तक वर्षा के आसार बने रहे।

केदारनाथ में शुरू हुआ Snowfall, दून समेत कई ज‍िलों में बार‍िश से बढ़ेगी ठंड
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। सुबह से धूप खिली रहने के बाद शाम को बादल मंडराने लगे और देर रात तक वर्षा के आसार बने रहे। मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से आज प्रदेश में देहरादून, हरिद्वार समेत सात जिलों में गजर के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे पारे में गिरावट आने और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। देहरादून में बुधवार को सुबह चटख धूप खिली। हालांकि दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा और आंशिक बादल मंडराने लगे। देर रात तक वर्षा के आसार बने रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शाम को पारे में गिरावट दर्ज की गई। आसपास के अन्य क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा की संभावना बनी हुई थी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties