उत्तराखंड.. मानसून की जल्द दस्तक,  तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी!!

उत्तराखंड के मौसम मे एक बार फिर बदलाव की संभावना है, भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से पहले केरल में 27 मई तक पहुंचने की संभावना है।

उत्तराखंड.. मानसून की जल्द दस्तक,  तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड के मौसम मे एक बार फिर बदलाव की संभावना जाताई जारी है, भारत मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से पहले केरल में 27 मई तक पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य तिथि 1 जून से लगभग 3 दिन पहले है। केरल पहुंचने के बाद मानसून लगभग 20 दिनों में उत्तराखंड तक पहुंचेगा, जिसके चलते प्रदेश में मानसून 15 से 20 जून के बीच शुरू होने की उम्मीद है |

             जानकारी के मुताबिक इस बार मानसून के दौरान उत्तराखंड में सामान्य से 10 से 20 प्रतिशत अधिक बारिश होने का अनुमान है, जिससे जल संसाधनों और कृषि क्षेत्र को लाभ मिलेगा। मार्च से अब तक ग्रीष्मकाल में 16 प्रतिशत और मई के बाद से 94 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। तो वही मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह (Director Bikram Singh) ने भी मानसून के 15 से 20 जून तक शुरू होने की पुष्टि की है।  वही अगले 24 घंटों में देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल समेत कई मैदानी इलाकों में भी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना है। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties