उत्तराखंड में इस बार मानसून के अपने तय समय से पहले दस्तक देने के आसार बन रहे मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 13 मई को अपने पहले पड़ाव अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दस्तक दी है
उत्तराखंड में इस बार मानसून के अपने तय समय से पहले दस्तक देने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 13 मई को अपने पहले पड़ाव अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दस्तक दे दी है | मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही प्री मानसून (Pre Monsoon) की बारिश और ओलावृष्टि भी सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह (Dr Vikram Singh) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं प्रदेश के टिहरी, देहरादून, पौडी,अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है | इसके साथ ही उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने की सम्भावना है | डॉ विक्रम सिंह ने बताया उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएँ चलने की संभावना है जबकि हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएँ चलने की आशंका है |