किशोरी से मिलने पहुंचे 18 वर्षीय युवक की मौत, मारपीट के आरोप में जांच जारी

एक फोन कॉल, एक मुलाकात और फिर एक ऐसी घटना जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, आपको बता दे की टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है....

किशोरी से मिलने पहुंचे 18 वर्षीय युवक की मौत, मारपीट के आरोप में जांच जारी
JJN News Adverties

एक फोन कॉल, एक मुलाकात और फिर एक ऐसी घटना जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, आपको बता दे की टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। इसमे परिजनों का आरोप है कि किशोरी से मिलने पहुंचे युवक और उसके दोस्त के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसमें युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक केतन लाल को कथित तौर पर एक किशोरी का फोन आया था, जिसके बाद वो अपने दोस्त दिवाकर डिमरी के साथ उससे मिलने पहुंचा।आरोप है कि घर पहुंचने के बाद दोनों युवकों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा गया। जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं बाद में परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद केतन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घायल युवक दिवाकर का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इसी बीच घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराजगी भी जताई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या और SCST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं अब पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और सामाजिक तनाव से जुड़े कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties