उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री कहे जाने वाले पुष्कर सिंह धामी अपने युवा अंदाज से आए दिन प्रदेश्वसियों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहते है|
उत्तराखंड (Uttarakhand) के युवा मुख्यमंत्री कहे जाने वाले पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) अपने युवा अंदाज से आए दिन प्रदेश्वसियों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहते है| वही शनिवार को CM धामी ने टिहरी (Tehri) मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| जिसके बाद वो विश्राम के लिए तिवाड़ गाँव के कुटुंब होमसटे पहुंचे| वही अगले दिन रविवार को उन्होंने अपने दिन की शुरुआत खेतों में जुताई से की| साथ ही उन्होंने तिवाड़ की पगडंडियों का भी भ्रमण किया|
जानकारी के मुताबिक टिहरी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी झील से सटे तिवाड़ गांव के एक होम स्टे में रात्रि विश्राम करने का फैसला किया| जिसके बाद रविवार को CM धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने टिहरी झील में पर्यटन की संभावनाओं पर लोगों से चर्चा की| और स्थानीय लोगों से उनका हालचाल भी जाना| जिसके बाद उन्होंने होमस्टे के खेतों में पावर वीडर से जुताई की।
वही शाम के समय तिवाड़ गाँव में आयोजित चौपाल में CM धामी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा की वो जल्द ही पर्यावरण संरक्षक सुंदर लाल बहुगुणा (Sundarlal Bahuguna)के पैतृक गाँव मरोड़ा में उनका स्मारक बनवाएंगे| और साथ ही उन्होंने कहा की तिवाड़ गाँव के टिहरी झील से सटे होने की वजह से तिवाड़ , मरोड़ा और आसपास के गाँव में पर्यटन की आपार संभावनाए है| इसके अलावा उन्होंने गाँव वासियों से सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। और कहा की सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनता तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सरकार और आमजनता के बीच का मेलजोल भी विकास में अपनी अहम भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने कहा की गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।