पुलिस का कमाल: 147 गुम मोबाइल बरामद, ₹25 लाख से अधिक के फोन मालिकों को लौटाए

टिहरी पुलिस ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से 147 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

पुलिस का कमाल: 147 गुम मोबाइल बरामद, ₹25 लाख से अधिक के फोन मालिकों को लौटाए
JJN News Adverties

टिहरी पुलिस ने आधुनिक तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश करते हुए साल 2026 में  एक सौ सैंतालीस गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। वहीं  इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक है।

आपको बता दे एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत छियालीस मोबाइल CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न राज्यों से ट्रेस किए गए, जबकि 101 मोबाइल स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बरामद किए गए।

इतना ही नहीं  मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने टिहरी पुलिस का आभार जताया। साथ ही कई पर्यटकों के मोबाइल उनके गृह राज्यों में कोरियर के माध्यम से भेजे जा रहे हैं।

इसी में एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पास के थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं, ताकि दुरुपयोग रोका जा सके और बरामदगी की संभावना बढ़ सके।

JJN News Adverties