टिहरी के घनसाली में एक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे समुदाय के एक युवक को हिरासत में लिया है। छात्रा ने फर्जी पहचान, शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है।
टिहरी जिले के घनसाली से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। जहाँ एक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे समुदाय के एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 15 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू नाम से दोस्ती की और बाद में अपनी असली पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए।
इतना ही नहीं छात्रा का ये भी आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।
इसमे बताया जा रहा है कि 4 जुलाई को युवक दोबारा घनसाली पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद छात्रा को युवक की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली और उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
जहाँ सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
साथ ही टिहरी की SP श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।