वाहन खड़ा करने के विवाद में गई जान, काशीपुर में दो आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर में घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई...

 वाहन खड़ा करने के विवाद में गई जान, काशीपुर में दो आरोपी गिरफ्तार
JJN News Adverties

काशीपुर में घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, महुआखेड़ागंज निवासी एक परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान घर के सामने खड़ी की गई एक स्कॉर्पियो को हटाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान अफजल नामक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में कई अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties