रुद्रपुर के ए.एन. झा इंटर कॉलेज में कक्षा के दौरान छत का सीलिंग फैन टूटकर एक छात्र के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा छात्र भी मामूली रूप से चोटिल हुआ....
रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज में ऐसा ही हुआ, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे A.N. Jha Inter College में कक्षा नौ की पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान छत पर लगा सीलिंग फैन अचानक अपनी जगह से टूटकर नीचे आ गिरा। वही पंखा सीधे छात्र के सिर पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पास बैठा दूसरा छात्र भी इसकी चपेट में आकर हल्का घायल हो गया। हादसे के बाद पूरी कक्षा में अफरा-तफरी मच गई।
शिक्षकों ने तुरंत दोनों छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर रूप से घायल संगम को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसके सिर में कई टांके लगाए है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वही मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि संबंधित पंखा हाल ही में लगाया गया था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पंखे की रॉड टूटने या नट-बोल्ट ढीले होने के कारण ये हादसा हुआ।
इस घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों ने सभी कक्षाओं में लगे पंखों और अन्य विद्युत उपकरणों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।