युवक ने की आत्महत्या, पत्नी को वीडियो कॉल के बाद उठाया खौफनाक कदम

रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी में युवक ने विला में फांसी लगाकर जान दी। पत्नी से विवाद के बाद था अकेला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया, जांच जारी।

युवक ने की आत्महत्या, पत्नी को वीडियो कॉल के बाद उठाया खौफनाक कदम
JJN News Adverties

रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर बताया कि पति से विवाद के बाद वो अपने मायके उत्तर प्रदेश चली गई थी। इसी दौरान उसके पति ने उसे वीडियो कॉल कर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कही थी। इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया।

इस घटना की सूचना पर एसआई अनिल मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक फंदे से लटका मिला और जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि युवक सिडकुल की एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और मामले की जांच जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties