रामनगर में युवक की संदिग्ध मौत, सिंचाई नहर में मिला शव !!

रामनगर के मंगलार नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, 24 वर्षीय अलाउद्दीन की पहचान। मजदूरी के लिए निकला था घर से, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की।

रामनगर में युवक की संदिग्ध मौत,  सिंचाई नहर में मिला शव !!
JJN News Adverties

रामनगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह एक युवक का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

जानकारी के अनुसार, ग्राम मंगलार क्षेत्र स्थित सिंचाई नहर में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान कॉर्बेट कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अलाउद्दीन के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह रोज की तरह सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके नहर में पड़े होने की सूचना मिली।

मृतक के भाई सलमान ने बताया कि सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties