नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर में नाबालिग से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार
JJN News Adverties

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके आधार पर बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा निवासी 32 साल के मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया।

जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं में वृद्धि की है, और जल्द ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि फ़िलहाल मुख्य आरोपी विधि-विवादित किशोर होने के कारण किशोर न्याय बोर्ड की प्रक्रिया के तहत रखा गया है।

वही उधम सिंह नगर के SSP ने कहा की ऐसे मामलों में शामिल हर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाना और समाज में सुरक्षा की भावना बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

JJN News Adverties