कोतवाली गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेमी की चप्पलों से पिटाई।

बाजपुर कोतवाली गेट पर उस समय हंगामा हो गया जब शादी से इनकार करने पर नाराज युवती ने अपने प्रेमी की चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

कोतवाली गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेमी की चप्पलों से पिटाई।
JJN News Adverties

ऊधमसिंहनगर के बाजपुर कोतवाली परिसर में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब सात साल पुराने प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार करने पर नाराज युवती ने अपने प्रेमी की चप्पलों से पिटाई कर दी।
दरअसल पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और परिजनों की सहमति से शादी की बात भी तय हुई थी। लेकिन बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा।


ऐसे में शनिवार को दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान गेट पर युवती ने युवक को देखकर पहले बहस की और फिर चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
साथ ही कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

JJN News Adverties