पिता की मौत के बाद बिगड़े हालात, बारातियों को छतों से भागना पड़ा

खटीमा में एक शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी और तनाव में बदल गया, जब दहेज और मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया...

पिता की मौत के बाद बिगड़े हालात, बारातियों को छतों से भागना पड़ा
JJN News Adverties

खटीमा में एक शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी और तनाव में बदल गया, जब दहेज और मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया।

जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान दुल्हन के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना से शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

वहीं पिता की मौत की खबर मिलते ही लड़की पक्ष में आक्रोश फैल गया। बता  दे आरोप है कि गुस्साए लोगों ने बारातियों को मौके पर ही रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। साथ ही हालात इतने बिगड़ गए कि कई बारातियों को अपनी जान बचाने के लिए आसपास के मकानों की छतों से कूदकर भागना पड़ा।

हालाकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties