हत्या के मामले में जमानत लेकर फरार चल रहे इनामी बदमाश को नानकमत्ता थाना पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है।
हत्या के मामले में जमानत लेकर फरार चल रहे इनामी बदमाश को नानकमत्ता थाना पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक 1995 में नानकमत्ता क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर जरनैल सिंह ने मक्खन सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद आरोपी नैनीताल हाईकोर्ट से जमानत में बाहर चल रहा था। इसी बीच जिला न्यायलय द्वारा मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद आरोपी की जमानत खारिज कर दी थी। सूचना मिलते ही आरोपी जरनैल सिंह अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गए। तब से लेकर आरोपी के खिलाफ कई वारंट भी जारी हुए थे। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी पर 10 हजार के इनाम की घोषणा की थी। तब से लेकर अब तक पुलिस आरोपी की तलास में जुटी हुई थी। 12 साल बाद आरोपी पंजाब से गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन पहले पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की हत्या का आरोपी जरनैल सिंह पंजाब के आभोर जिला फाजिल्का में रह रहा है।जिसके बाद नानकमता पुलिस पंजाब पहुंची और जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।