नाना-नानी के घर रह रहे युवक की बेरहमी से हत्या 

काशीपुर के चीमा चौराहे के पास एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

नाना-नानी के घर रह रहे युवक की बेरहमी से हत्या 
JJN News Adverties

काशीपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल, घटना शहर के चीमा चौराहे के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक की है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

 

वही मृतक की पहचान रामपुर के चतरपुर मेवला गांव निवासी सतीश के बेटे गौरव धीमर के रूप में हुई है, जो इन दिनों काशीपुर के प्रतापपुर इलाके में अपने नाना-नानी के घर रह रहा था

 

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। मौके पर पहुंचने से पहले ही उसके साथी उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही चौकी इंचार्ज मीना रावत ने बताया कि युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जबकि कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने पुष्टि की है कि ये एक हत्या का मामला है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह ये वारदात हुई, वहां अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों ने पहले भी इस समस्या को लेकर पुलिस और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

JJN News Adverties