राम मंदिर-केदारनाथ विवाद! सड़क पर उतरी कांग्रेस!!

रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी और केदारनाथ मंदिर से सोना चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

राम मंदिर-केदारनाथ विवाद! सड़क पर उतरी कांग्रेस!!
JJN News Adverties

बुधवार को रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी और केदारनाथ मंदिर से सोना चोरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रानीखेत रोड पर पुतला दहन भी किया।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग राम लला को लाने और सनातन धर्म की रक्षा करने की बात करते थे, आज उन्हीं पर मंदिरों से चंदा और सोना चोरी करने जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने आगे कहा कि केदारनाथ से 216 किलो सोना और बद्रीनाथ से चढ़ावे की चोरी जैसे मामलों ने भाजपा की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं के दान का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो आस्था के साथ खिलवाड़ है।रणजीत सिंह रावत ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह आम चोर को सजा मिलती है, उसी तरह चंदा चोरी में शामिल लोगों को भी कड़ी सजा दी जानी चाहिए।अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर चुकी है और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा

JJN News Adverties