कॉर्बेट की बड़ी पहल: बुक्सा और ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार, वन मंत्री ने किया केंद्र का शुभारंभ

रामनगर स्थित सांवल्दे में कॉर्बेट प्रशासन द्वारा स्थापित प्रशिक्षण एवं उत्थान केंद्र स्थानीय ग्रामीण महिलाओं और बुक्सा समुदाय की महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बनने जा रहा है...

कॉर्बेट की बड़ी पहल: बुक्सा और ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार, वन मंत्री ने किया केंद्र का शुभारंभ
JJN News Adverties

उत्तराखंड के रामनगर स्थित सांवल्दे में कॉर्बेट प्रशासन द्वारा स्थापित प्रशिक्षण एवं उत्थान केंद्र स्थानीय ग्रामीण महिलाओं और बुक्सा समुदाय की महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बनने जा रहा है। आपको बतादे की केंद्र के शुभारंभ अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य वन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले वंचित और पिछड़े समुदायों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र में महिलाओं को सिलाई, हस्तशिल्प और अन्य स्वरोजगार आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, प्रशिक्षण के बाद उनके द्वारा तैयार उत्पादों को सरकारी आउटलेट्स और विभिन्न संस्थानों के माध्यम से बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान वन मंत्री ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि वे वनाग्नि नियंत्रण, मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में पार्क प्रशासन को 10 नई बाइकें भी सौंपी गईं। वहीं, ढेला रेस्क्यू सेंटर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए मंत्री ने नए रेस्क्यू सेंटर विकसित करने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे घायल और संकटग्रस्त वन्यजीवों को बेहतर उपचार मिलेगा और संरक्षण कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties