गौ माता को 'राजमाता' का दर्जा देने की मांग... रामनगर में करणी सेना ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन भेजा और सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की है....
उत्तराखंड की राजनीति और सामाजिक चर्चाओं के बीच अब गौ माता को 'राजमाता' का दर्जा देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। रामनगर में करणी सेना ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन भेजा और सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की है।
आपको बतादे की शनिवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रामनगर तहसील पहुंचे और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन ने उत्तराखंड में गौ माता को 'राजमाता' घोषित करने की मांग उठाई। करणी सेना का कहना है कि पिछले लंबे समय से संगठन देशभर में गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए अभियान चला रहा है और हस्ताक्षर अभियान के जरिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। वहीं संगठन का आरोप है कि प्रदेश में गौवंश के साथ लगातार क्रूरता की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्हें रोकना जरूरी है। साथ ही करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि 25 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं हुई, तो 1 अगस्त को हल्द्वानी से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।