नए मंत्रियों के साथ धामी सरकार एक्शन मोड में, पहली बैठक में बड़े फैसलों के संकेत !

कैबिनेट विस्तार के बाद CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई, जिसमें नए मंत्रियों का स्वागत किया गया और प्रधानमंत्री मोदी का चार वर्ष पूर्ण होने पर संदेश साझा किया गया।

नए मंत्रियों के साथ धामी सरकार एक्शन मोड में, पहली बैठक में बड़े फैसलों के संकेत !
JJN News Adverties

देहरादून: कैबिनेट विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत नए मंत्रियों का स्वागत और उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों से राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री का संदेश मंत्रियों को पढ़कर सुनाया।

सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग और कर्मचारियों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। उम्मीद है कि विचार-विमर्श के बाद कैबिनेट कई अहम नीतिगत फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

सरकार के अगले कदम और नीतिगत निर्णयों पर प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं, और इस बैठक को राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties