चुनाव को लेकर जिलाधिकारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, निष्पक्ष व शान्तिपूर्व चुनाव कराने की तैयारी पूर्ण

प्रदेश में चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद जिला निर्वाचन भी एक्टिव मोर्ड पर आ गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज प्रेस वार्ता कर कि जनपद में निष्पक्ष व शान्तिपूर्व चुनाव कराने के

चुनाव को लेकर जिलाधिकारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, निष्पक्ष व शान्तिपूर्व चुनाव कराने की तैयारी पूर्ण
JJN News Adverties

प्रदेश में चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद जिला निर्वाचन भी एक्टिव मोर्ड पर आ गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज प्रेस वार्ता कर कि जनपद में निष्पक्ष व शान्तिपूर्व चुनाव कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार सहिता का उलंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कल देर रात से जनपद में धारा 144 लगा दी गयी है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद आज जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त व एसएसपी दलीप सिंह कुँवर द्वारा सयुक्त प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि आचार संहिता के साथ ही जनपद में धारा 144 लगा दी गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद में इस बार 12,97,939 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। जिसमे 6,75,423 पुरुष, 6,22,468 महिला इसके अलावा ट्रांस जेंडर के 48 मतदाता है। जनपद में सर्विस वोटर 6,022 है। जबकि 80 साल की उम्र के 20, 301 वोटर है। जबकि 11,466 दिव्यांग मतदाता है।

जनपद में 774 स्थल पर 1462 पोलिंग बूथ बनाये गए है। जनपद को 21 जॉन 118 सेक्टरों में बाटा गया है। इसके अलावा 9 आरओ व 27 एआरओ बनाये गए है। जनपद में 18 से 19 वर्ष के 25, 433 मतदाता है। पहली बार 80 वर्ष व दिव्यांग व्यक्ति पोस्टल बैलेट से भी अपने मत का प्रयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार सहिता के पालन के लिए कल से ही जनपद में टीमो की मूवमेंट शुरू कर दी गयी है। जनपद में महिलाओ के लिए 18 सखी बूथ बनाये गए है जिसमे सभी कर्मचारी महिलाये होंगी। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में मॉडल बूथ बनाया जा रहा है। इसके अलावा जनपद में कल तक 3 कम्पनी पैरा मिल्ट्री फोर्स आने जा रही है जबकि 35 कम्पनी कुछ दिनों बाद जनपद में पहुचेगी। यही नही 14 कम्पनी पीएसी को तैनात किया जाएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties