विधानसभा चुनाव में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने ऊधमसिंहनगर ज़िले की गरदपुर सीट पर पाँचवी बार की जीत दर्ज
उत्तराखंड में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने ऊधमसिंहनगर ज़िले की गरदपुर सीट पर पाँचवी बार भी जीत दर्ज कर अपना दबदबा बरकरार रखा है। 2002 से 2022 तक उत्तराखंड में हुए सभी विधानसभा चुनावो में अरविंद पांडेय ने जीत दर्ज की है।
अपनी इस जीत के साथ ही अरविंद पांडेय में उत्तराखंड में किसी भी शिक्षा मंत्री के चुनाव ना जीतने के मिथक को भी तोड़ दिया है। साथ ही अरविंद पांडेय की इस जीत के साथ ही उनका क़द प्रदेश की सियासत में और बढ़ गया है।
दरअसल शिक्षा मंत्री रहते पुराने कार्यकाल में अरविंद के खाते में कई बड़ी उपलब्धियाँ जुड़ी हुई हैं शिक्षा मंत्री के तौर पर पांडेय ने स्कूलों में NCRT पुस्तकों को लागू करने, हर विकास खंड में CBSE पाठ्यक्रम के स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही स्कूली छात्रों की स्कॉलर्शिप में कई गुना इज़ाफ़ा करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आपको बता दे की 2017 की त्रिवेंद्र सरकार में अरविन्द पांडेय कैबिनेट मंत्री नियुक्त किये गये थे और प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। जिसके बाद से उत्तराखंड में शिक्षा का स्तर एक अलग ऊंचाई पर जाने लगा है।