उधमसिंहनगर में 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी और पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Jaspur से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 75 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि Ajay Ganpati के निर्देश पर जसपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
जानकारी के अनुसार 24 मई को पीड़िता के परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 23 मई की शाम वृद्ध महिला रोज की तरह जानवर चराने गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और गलत काम करने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जसपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरागरसी तेज की। जांच के दौरान जब पीड़िता से विस्तृत पूछताछ की गई तो उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बताई, जिसके बाद मामले में संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं।
पीड़िता की निशानदेही और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में Haldwani उपकारागार भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।