रुद्रपुर में फैक्ट्री कर्मचारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री कर्मचारी का शव उसके किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.....

रुद्रपुर में फैक्ट्री कर्मचारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव
JJN News Adverties

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री कर्मचारी का शव उसके किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय कमलेश दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। वो सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थे और फुलसुंगा स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में किराए के मकान में अकेले रहते थे।

वही बुधवार रात मकान मालिक को शक हुआ जब काफी देर तक कमलेश ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि कमलेश कमरे के अंदर जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे थे और उनकी कोई हरकत नहीं हो रही थी।

पुलिस के अनुसार उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जबकि घुटने पर चोट के निशान भी पाए गए। बता दे, कमरे से दुर्गंध आने की बात भी सामने आई है।

वही घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

JJN News Adverties