उत्तराखंड में नकली दवाओं का भंडाफोड़, हिरण के सींग तक बरामद!

दिनेशपुर में अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापेमारी में भारी मात्रा में दवाएं बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार,अंग्रेजी दवाओं को मिलाकर नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने का खुलासा, वन विभाग भी जांच में जुटा ।

उत्तराखंड में नकली दवाओं का भंडाफोड़, हिरण के सींग तक बरामद!
JJN News Adverties

दिनेशपुर से अवैध दवा निर्माण के एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और औषधि निरीक्षण टीम ने नगर पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित एक घर में की। छापेमारी के दौरान वहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाएं, मशीनें और तैयार किए जा रहे उत्पाद बरामद हुए।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अंग्रेजी दवाओं को पीसकर पाउडर बनाता था और उन्हें आयुर्वेदिक दवाओं में मिलाकर बाजार में बेचने की तैयारी कर रहा था। मौके से “शुगर कंट्रोल” नाम से पैक किए गए चूर्ण भी बरामद किए गए हैं।

इतना ही नहीं, छापेमारी के दौरान हिरण के सींग भी बरामद हुए, जिनका कथित तौर पर दवाओं में इस्तेमाल किया जा रहा था। इस खुलासे के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया है और मामले की अलग से जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties