बेटे के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर  पिता से ठगे 14 लाख रुपए 

काशीपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां ठगों ने विदेश में रह रहे बेटे के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर एक पिता से 14 लाख रुपये ठग लिए।

बेटे के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर  पिता से ठगे 14 लाख रुपए 
JJN News Adverties

एक फोन कॉल… और कुछ ही मिनटों में एक पिता की जिंदगी भर की कमाई ठगों के हाथों चली गई। जी हाँ, काशीपुर से एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने बेटे के एक्सीडेंट का झूठा डर दिखाकर एक पिता से 14 लाख रुपये ठग लिए। बता दे, मामला कुंडेश्वरी क्षेत्र का है, जहां निवासी दयाल सिंह बिष्ट को 20 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को परिचित बताते हुए कहा कि उनका बेटा, जो विदेश में रहता है, उसका एक्सीडेंट हो गया है और सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही उसने यह भी बताया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया है और केस निपटाने के लिए तुरंत 3 लाख रुपये की जरूरत है।


वही अपने बेटे की चिंता में घबराए पिता ने बिना देर किए बताए गए खाते में 3 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने फिर फोन कर बताया कि उनके बेटे के दोस्त की मौत हो गई है और उसके परिवार वाले 12 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इस पर दयाल सिंह बिष्ट ने 21 जुलाई को अलग-अलग किश्तों में 5 लाख और 6 लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद उन्हें शक हुआ और जांच करने पर पता चला कि उनके साथ कुल 14 लाख रुपये की ठगी हो चुकी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये घटना एक बार फिर साबित करती है कि साइबर ठग किस तरह भावनाओं का फायदा उठाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

JJN News Adverties