लालकुआं क्षेत्र में शमा रेस्टोरेंट के पास मारपीट, इलाके में तनाव !!

हल्द्वानी के लालकुआं में सरेआम युवकों में मारपीट, डंडों से हमला, वीडियो वायरल। पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की पहचान जारी। इलाके में दहशत, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल।

लालकुआं क्षेत्र में शमा रेस्टोरेंट के पास मारपीट, इलाके में तनाव !!
JJN News Adverties

हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आपको बता दे सरेआम सड़क पर युवकों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि शमा रेस्टोरेंट के पास मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। तो वहा कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान डंडों से भी हमला किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक मारपीट के दौरान एक युवक के कपड़े तक फट गए। तो वही आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश जरूर की, लेकिन हालात कुछ देर तक बेकाबू बने रहे। जिसे की वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों का एक समूह आपस में भिड़ा हुआ है और इलाके में दहशत का माहौल है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जिसपर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। तो वही वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि आखिर सरेआम इस तरह की घटनाएं कब तक होती रहेंगी और कानून-व्यवस्था पर लग रहे इन सवालों का जवाब कौन देगा?

JJN News Adverties
JJN News Adverties