सरकार ने बढ़ाई पेंशन विधवा और दिव्यांगों को अब मिलेगा सीधा लाभ

किच्छा में बन रहे सैटेलाइट एम्स का मुख्य सचिव ने निरीक्षण किया, जुलाई तक निर्माण पूरा कर अगस्त से ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए।

सरकार ने बढ़ाई पेंशन विधवा और दिव्यांगों को अब मिलेगा सीधा लाभ
JJN News Adverties

किच्छा से एक खबर सामने आ रही है, जहां निर्माणाधीन सैटेलाइट एम्स के काम को लेकर मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिए हैं। जंकलरी के मुताबिक मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को 351 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 280 बेड के सैटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएस ने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों की संख्या और संसाधन बढ़ाकर जुलाई तक हर हाल में अस्पताल का निर्माण पूरा किया जाए, ताकि अगस्त महीने से ओपीडी सेवाएं शुरू की जा सकें।

वही अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के साथ इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में सड़क, आवासीय भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिसे तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।वही सरकार की यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties