मोहान स्थित आईएमपीसीएल फैक्ट्री में चल रहे निजीकरण विरोधी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा....
मोहान स्थित आईएमपीसीएल फैक्ट्री में चल रहे निजीकरण विरोधी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईएमपीसीएल एक मुनाफा कमाने वाली संस्था है, लेकिन इसके बावजूद इसे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।
दरअसल, कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित धरने में पहुंचे हरीश रावत ने आरोप लगाया कि खरीददार कंपनी केवल एक फ्रंट कंपनी है, जबकि इसके पीछे कोई बड़ा आर्थिक समूह काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आईएमपीसीएल सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र की पहचान, सम्मान और हजारों लोगों के रोजगार का आधार है।
वहीं उन्होंने कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन करते हुए जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इसके अलावा हरीश रावत ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बढ़ते उत्साह को देखकर साफ है कि आने वाले चुनाव में पार्टी मजबूत स्थिति में नजर आएगी।