रामनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को स्वर्गीय रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया...
रामनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को स्वर्गीय रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और मरीजों से सीधे बातचीत कर सुविधाओं की स्थिति जानी।
तो वही निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और किसी प्रकार की शिकायत नहीं की। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के वार्डों, टॉयलेट और अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों को अस्पताल से ही दवाइयां मिलनी चाहिए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ऑर्थोपेडिक सर्जन और सीएमएस की स्थायी नियुक्ति के लिए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा मोर्चरी की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी मौके पर दिए गए।