Uttarakhand Crime News: अवैध संबंध के चलते पति ने की पत्नी और सास की हत्या, पुलिस की तलाश जारी 

जसपुर में एक युवक ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर का ताला लगाकर वह अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया।

Uttarakhand Crime News: अवैध संबंध के चलते पति ने की पत्नी और सास की हत्या, पुलिस की तलाश जारी 
JJN News Adverties

uttarakhand news: जसपुर में एक युवक ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर का ताला लगाकर वह अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया। मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल नाथ उर्फ सोनूनाथ की पहली पत्नी अपने पति के अवैध संबंधों के चलते उसे छोड़कर चली गई थी। उसने उससे तलाक ले लिया था।
 
आठ वर्ष पूर्व सोनू नाथ ने टांडा गांव अफजल ठाकुरद्वारा निवासी निशु से प्रेम विवाह किया था। उसकी पहली पत्नी से हुई बेटी स्तुति नौ वर्ष उनके साथ ही रहती थी। नीशु से उसके दो बेटे ओम और स्पर्श है। आरोप है कि सोनूनाथ अक्सर लड़कियों को घर पर लाता रहता था। उसकी पत्नी निशु इस पर एतराज करती थी। लड़ाई झगड़ा होता रहता था।
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties