सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई गई, बुलडोजर एक्शन का VIDEO

उधम सिंह नगर के जसपुर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर से हटाया। नोटिस के बावजूद दस्तावेज नहीं देने पर कार्रवाई की गई।

सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई गई, बुलडोजर एक्शन का VIDEO
JJN News Adverties

उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बनी एक कथित अवैध मजार को हटाया।

प्रशासन के अनुसार, DM के निर्देश पर पहले इस निर्माण का सर्वे कराया गया, जिसमें यह पाया गया कि अहमद नगर क्षेत्र में स्थित यह मजार सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी। इसके बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया।

हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। जिसके बाद शनिवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से निर्माण को हटाकर भूमि को समतल कर सरकारी कब्जे में ले लिया।

SDM राहुल शाह ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई है और मौके पर किसी प्रकार के अवशेष भी नहीं मिले।

JJN News Adverties