उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीच मौहल्ले घरवालों के सामने किया शादी का ऐलान

प्यार में इस कदर पागल हुए प्रेमी की घर से भागने का बनाया प्लैन लेकिन लड़की के घरवालों को भनक लगी तो दोनों को लड़की के घरवालों ने बीच में ही पकड़ लिया।

उत्तराखंड के  हल्द्वानी में बीच मौहल्ले घरवालों के सामने किया शादी का ऐलान
JJN News Adverties

जब एक लड़का और लड़की प्यार में होते है तो वो कुछ भी कर गुज़रने के लिए तैयार रहते है। फिर ना तो वो समाज की परवाह करते है और ना ही परिवार वालो की। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहा शादियों में वीडियो बनाने वाला लड़का... एक शादी में रजपूरा गया तो उसे उस शादी में एक लड़की पसंद आ गई। उसके बाद दोनो के बीच बातचीत होने लगी। बातचीत का दौर मुलाकातों में बदलने लगा। मुलाकाते इतनी बढ़ गई कि दोनों को ही एक दूसरे से अगल रहना नामुमकिन लगने लगा। फिर क्या दोनो ने घर से भागने का प्लैन बनाया। दोनो ने ही प्लैन बनाया कि वो दोनो घर से भाग जाएगें और साथ रहेंगे। लेकिन लड़की का सामान पैक देख लड़की के घर से भागने की भनक उसके घरवालो को लग गई। घर से भागने से पहले ही लड़की के घरवालों ने दोनो को पकड़ लिया। लेकिन फिर भी दोनो साथ रहने पर अड़े रहे वही दूसरी तरफ घरवाले अड़े रहे कि दोनो साथ नही रहेंगे। रजपूरा क्षेत्र में ये हंगामा चलता रहा। जहा लड़का और लड़की एक दूसरे से शादी करने पर अड़े रहे तो वही घरवाले इसके विरोध में अड़े रहे। लड़के ने भी अपने कुछ जानने वाले बुला लिए। तो वही मौजूद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को देदी। पुलिस भी मौके पर पहुँची और मामले को संभाला। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को समझाकर घर जाने के लिए कहा लेकिन दोनो ही खुद को बालिग बताते हुए एक दूसरे से शादी करने पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस की मदद से शादी की सहमति बन गई और लड़की को उसके मामा के घर भेज दिया गया।

 

 

 

JJN News Adverties
JJN News Adverties