उत्तराखंड में तेज रफ्तार ने ली जान घर का इकलौता चिराग बुझा!

रुद्रपुर में सड़क हादसा दिनेशपुर जाफरपुर रोड पर बाइक टक्कर में छात्र की मौत अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच जारी।

उत्तराखंड में तेज रफ्तार ने ली जान घर का इकलौता चिराग बुझा!
JJN News Adverties

रुद्रपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां दिनेशपुर-जाफरपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक फर्स्ट ईयर छात्र की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक, जय नगर नंबर-1 निवासी दीपक कोली अपने बाइक से जाफरपुर की ओर जा रहे थे, तभी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। आपको बतादे की टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वही स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी और हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि दीपक अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वही अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties