रुद्रपुर में एक युवती के साथ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपको बता दे एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसका अपहरण कर गदरपुर क्षेत्र में ले जाया गया, जहां तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वही पीड़िता के अनुसार, घटना 25 जुलाई की रात की है। वो अपनी एक सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान तीन बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर सभी को जबरन अपने साथ गदरपुर की ओर ले जाने लगे।
ऐसे में आरोप है कि रास्ते में एक युवक और एक युवती बाइक से कूदकर भागने में सफल रहे, जबकि पीड़िता और एक युवक आरोपियों के कब्जे में रहे। इतना ही नहीं गदरपुर पहुंचने के बाद आरोपियों ने युवक को रास्ते में उतार दिया और पीड़िता को खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम और महिला पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसी में स्निफर डॉग की भी मदद ली गई, जबकि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वही इसमें पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही ये मामला पीड़िता के आरोपों पर आधारित है। ऐसे में आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।