उत्तराखंड में करोड़ों की साइबर ठगी! किसान के खाते से उड़े ₹1.52 करोड़

ऊधमसिंहनगर में एक किसान के खाते से साइबर ठगों ने ₹1.52 करोड़ निकाल लिए। मोबाइल ऐप एक्टिवेशन और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से हुई इस बड़ी ठगी ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

उत्तराखंड में करोड़ों की साइबर ठगी! किसान के खाते से उड़े ₹1.52 करोड़
JJN News Adverties

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दिनेशपुर के किसान स्वरूप सिंह के बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने ₹1.52 करोड़ से ज्यादा की रकम साफ कर दी।

बताया जा रहा है कि किसान ने हाल ही में जमीन बेचने के बाद अपने एक्सिस बैंक के दो खातों में करीब ₹1.82 करोड़ जमा किए थे। लेकिन 21 से 25 जुलाई तक तबीयत खराब होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती रहे। इसी दौरान 22 से 27 जुलाई के बीच उनके खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और एटीएम के जरिए ₹1.52 करोड़ से अधिक निकाल लिए गए।

सबसे हैरानी की बात यह है कि बैंक के अनुसार 22 जुलाई को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक्सिस मोबाइल ऐप एक्टिवेट किया गया, जबकि किसान का कहना है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया।

पीड़ित ने तीन लोगों पर शक जताते हुए , साथ ही साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, साइबर थाना पंतनगर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगर आपके बैंक खाते में भी बड़ी रकम है, तो मोबाइल बैंकिंग अलर्ट, SMS और ऐप एक्टिविटी पर लगातार नजर रखें। एक छोटी सी लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है।

JJN News Adverties