शॉर्ट सर्किट से धधकी गौशाला, ग्रामीणों ने बचाई मवेशियों की जान

लालकुआं के मोटाहल्दू में शॉर्ट सर्किट से गौशाला में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग में लाखों रुपये का भूसा और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

शॉर्ट सर्किट से धधकी गौशाला, ग्रामीणों ने बचाई मवेशियों की जान
JJN News Adverties

लालकुआं के मोटाहल्दू स्थित किशनपुर सकुलिया ग्राम पंचायत में सोमवार रात एक गौशाला में भीषण आग लग गई। दरअसल आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का भूसा, कृषि और घरेलू उपयोग का सामान जलकर राख हो गया।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान पुष्पा जोशी की गौशाला में रात करीब 10 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


साथ ही सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गौशाला और उसमें रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था


वहीं प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। साथ ही इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

JJN News Adverties