गैरकानूनी मामले में वांछित होने पर सांसद अजय भट्ट ने प्रतिनिधि को तत्काल पदमुक्त किया

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने काशीपुर के सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। पत्र में उनके किसी गैरकानूनी मामले में वांछित होने का उल्लेख किया गया है।

गैरकानूनी मामले में वांछित होने पर सांसद अजय भट्ट ने प्रतिनिधि को तत्काल पदमुक्त किया
JJN News Adverties

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के अपने सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।


दरअसल सांसद ने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजकर इस निर्णय की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


आपको बता दे पत्र में कहा गया है कि विजय कुमार किसी गैरकानूनी मामले में वांछित हैं, जो सांसद प्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया है।


हालांकि, पत्र में ये स्पष्ट नहीं किया गया कि विजय कुमार किस मामले में वांछित हैं। साथ ही प्रशासन की ओर से भी फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

JJN News Adverties