ऊधमसिंह नगर के जसपुर में कीचड़ उछालने के विवाद में युवक की हत्या का मामला पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया। मुख्य आरोपी और उसके साथी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद।
ऊधमसिंह नगर के जसपुर में कीचड़ उछालने के विवाद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। आपको बता दे पुलिस ने मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र और उसके साथी जाकिर को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार भी बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई की शाम नितिन कुमार अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार से कीचड़ उछलने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसमें पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने युवकों का पीछा किया और नहर रोड पर उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में 20 साल के नितिन कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की और दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।