रामनगर में रहस्यमयी मौत, नेता की पत्नी की मौत के बाद कई सवाल खड़े

रामनगर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां उत्तराखंड क्रांति दल के एक नेता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।...

रामनगर में रहस्यमयी मौत, नेता की पत्नी की मौत के बाद कई सवाल खड़े
JJN News Adverties

रामनगर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां उत्तराखंड क्रांति दल के एक नेता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, विवेकानंद पुरी वार्ड निवासी मोहित साह अपनी पत्नी लता साह और बेटे के साथ रहते थे। वही सोमवार सुबह मोहित अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान आसपास के लोगों ने घर से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी

 मौके पर पहुंचे लोगों ने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद मोहित के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया। जहाँ अंदर लता साह गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में मिलीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

वही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties